भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली का स्वागत किया गया। वे तीसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं। गुरुवार को लखनऊ से मिर्जापुर विंध्याचल जा रहे थे l नगर में सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार पुष्पकार के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं l कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए आयोग बनाया गया है। तीसरी बार भी उनके उपर विश्वास कर जिम्मेदारी दी गई है। उस अपेक्षा पर पूरी जिम्मेदारी से काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: प्रदर्शन कर रहे युवक और युवतियों के संस्कार पर भी उठाया जाए सवाल: श्रीमाली मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश को जंगल ...