भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिला मुख्यालय पर छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा वापस हटाने की मांग लेकर पत्रक सौंपा। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर दर्ज हुए केस को लेकर सपाजनों ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कह कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गलत ढंग से केस दर्ज करा दिया गया है। राजनीतिक द्वेष से फर्जी केस दर्ज कराना हर स्तर से गलत है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर मुकदमा खत्म किया जाए। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव, मो. आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, रामधनी यादव, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: छात्रों पर दर्ज हुआ फर्जी केस शीघ्र हो वापस: ज...