भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। छह सूत्रीय मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश किसान सभा के लोगों ने पत्रक सौंपा। कृषकों के हित में धान खरीद का मूल्य बढ़ाने की मांग प्राथमिकता से की गई। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य ने कहा कि मोटा धान का मूल्य तीन हजार दो सौ एवं महीन धान का मूल्य पांच हजार रुपया प्रति कुंतल सरकारी दर पर किया जाए। क्रय केंद्रों पर बोरा उपलब्ध कराया जाए। सूखे धान की नमी के नाम पर कटौती न किया जाए। अर्नब तूफान के कारण पानी में डूबी धान फसल की क्षतिपूर्ति तीस हजार रुपया प्रति एकड़ के सिहाब से दी जाए। यह भी पढ़ें- Amroha News: किसानों की मांगों को लेकर भाकियू शंकर ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन रबी बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज-खाद मु...