भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। लंकापति रावण का वध कर चौदह वर्ष बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या आते हैं। प्रभु श्रीराम भूमि पर पड़े भरत को बाहों में भरने को व्याकूल हो उठते हैं। भरत हैं कि प्रभु श्रीराम की चरण में पड़े आंसू से पांव पोछते रहे। नयन भरी आंखों से मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम भरत को उठाकर गले लगा लेते हैं। तो लक्ष्मण सत्रुघ्न से गले मिलकर रोने लगते हैं। चारों भाइयों का करुणामई मिलन देख भक्तों के नैन छलक पड़े। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल धर्ममय हो जाता है। ऐसा दृश्य गुरुवार की भोर में नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रसिद्ध भरत मिलाप में देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: चारों भाइयों का करुणामई मिलन देख, छलके नैन राजा पार्क में बने मंच पर चारों भाइयों का करुणामई मिलन के साक्षी हजारों आस्थावान बने। इसके पूर्व ...