भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। गोपीगंज नगर के बिग बाजार में चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है । एक आरोपित को दबोचते हुए उसके पास से तमंचा, कारतूस एवं 920 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया गया। उधर, बाइक का कागजात न पेश करने पर उसे भी सीज किया गया। बता दें कि पांच एवं छह अगस्त की रात को गोपीगंज नगर के कस्बा स्थित कपड़ा व्यवसाई हेलाल अहमद के बिग बाजार से चोरी हो गई थी। चोरों ने दुकान का शटर चाड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। उसके बाद एसपी के आदेश पर चोरो की तलाश की जा रही थी। पुलिस चौकी के पास हुई चोरी से कारोबारिया में दहशत व्याप्त था।अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शातिर चोर रिंकू मौर्या को झिलियापुल के नीचे जीटी रोड से पुलिस ने हिरासत में ल...