Bhadoni News: चेहल्लुम पर गमगीन माहौल में निकाला जुलूस
भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार को नगर के लाई बाजार स्थित इमामबाड़ा मरियम बीबी से अकीदत और गम के माहौल में जुलूस निकाला गया। बरसात के बाद भी जुलूस में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इसके पूर्व मजलिस को जामिया जवादिया, बनारस के उस्ताद मौलाना सैयद वसीम असगर रिजवी ने खिताब किया। मौलाना ने कर्बला के 72 शहीदों की अजीम कुर्बानियों और शहादत के बाद अहलेबैत पर हुए अत्याचारों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने हजरत बीबी जैनब अहलेबैत की महिलाओं, मासूम बच्चों की कैद और हजरत बीबी सकीना की शहादत का उल्लेख करते हुए सब्र, इंसाफ और कुर्बानी के संदेश पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कर्बला के शहीदों की याद में निकाला गया जुलूस मौलाना के बयान से मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.