भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सावन माह एवं चेहल्लुम को लेकर शुक्रवार को ज्ञानपुर एवं भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान लोगों से मिलकर कर पर्वों को मनाने का आह्वान किया। ज्ञानपुर और थाना भदोही परिसरों में क्रमशः पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। दोनों थानों में प्रभारी निरीक्षकों ने लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। धर्मगुरुओं, ताजियादारों, अंजुमनों के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों और डिजिटल वालंटियर्स से सहयोग मांगा। चेताया कि सामाजिक ताना-बाना से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...