भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गंगा नदी का पानी चेतावनी बिन्दु से दो मीटर नीचे बह रहा है। आगामी दिनों में उसके पार करने की पूरी संभावनाएं हैं। उधर, पतित पावनी की तराई के गांवों में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर आर्थिक मदद की मांग किया है। गुरुवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा था। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा जिला प्रशासन की स्थिति सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को दो घंटे प्रति सेंटी मीटर की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा था। आगामी दिनों में इसमें कमी की उम्मीद हैं। जिले में चेतावनी बिन्दु 80.20 मीटर है जबकि खतरे का बिन्दु 81.20 मीटर। गुरुवार को कुल जलराशि 78.32 मीटर दर्ज किया गया ...