भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुलिस चौकी और जामा मस्जिद के बीच से होकर प्राचीन दुर्गा मंदिर व बाजार को जोड़ने वाले गली के आगे बना चेम्बर क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के पूर्व सभासद अनीस अहमद लीडर ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर उसकी तत्काल निर्माण कराने की मांग की है।

क्षतिग्रस्त चेम्बर की स्थिति सभासद ने अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को मांग पत्र देकर अवगत कराया कि जामा मस्जिद गली के आगे बना चेम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था। दो दिन पूर्व रात में पालिका द्वारा कराए गए सफाई के दौरान गली के सामने पूरा गड्ढा बन गया है गड्ढे मे पानी भर जाने से स्थिति विकट हो गई है। इस चेम्बर से ही गली मार्ग शुरू होती है जहा से होकर लोग गली में आते जाते हैं। गली से ही...