भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी के आरोपों में 20 दो पहिया तथा 14 चार पहिया सहित कुल 34 वाहनों का चालान किया। साथ ही 61 हजार पांच सौ रुपये का समन किया गया। ऊंज थाने के एसआई उदय प्रताप ने बिछियां गांव से तीन वारंटियों को जबकि एसआई भृगुनाथ यादव ने एक वारंटी को सोबरी से गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज पुलिस ने दवनपुर से दो, औराई ने घाटमपुर से एक, अकेलवां से एक, कोइरौना ने रामकिशुनपुर बसही से एक, ज्ञानपुर ने थाना गेट से एक, पीपरगांव से तीन, चौरी ने रमईपुर से दो व्यक्तियों के साथ ही कुल 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी...