भदोही, अक्टूबर 1 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के कटका स्टेशन के पास गुरुवार को चलती बाइक में शार्ट सेर्किट से अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना में बाइक जलकर नष्ट हो गई लेकिन सवार बाल-बाल बच गया। संयोग अच्छा था कि जलती बाइक किसी वाहन से नहीं भिड़ा अन्यथा हादसा होना तय था। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी गोविंदा सोनकर साथी रमेश के साथ कछवा रोड सब्जी मंडी जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही अचानक शार्ट सर्किट से बाइक में आग लग गई। बाइक से धुंआ उठने के साथ ही लौ उठना शुरू हुआ तो वह धैर्यता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को रोक दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की चपेट में आई बाइक जलकर खाक हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...