भदोही, सितम्बर 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम घड़रोज से भिड़ा एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। खमरिया निवासी युवक बाइक से नुआंव आया था। वह देर शाम वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर घड़रोज से भिड़कर जख्मी हो गया। घायल का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। बताया जाता है सिवान में एकत्रित हो रहे घड़रोज अंधेरा होते ही बाइक की रोशनी पड़ते ही सीधे सड़क पर छलांग मार दे रहे हैं। ऐसे में मोटरसाइकिल सवार लोग अनियत्रित होकर गिर जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...