भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव से निकली किशोरी वाराणसी में मिल गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस किशोरी से पूछताछ कर कार्रवाईशुरू कर दी। बताया जाता है कि उक्त किशोरी घर से बिना बताए वाराणसी चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस द्वारा केस दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद किशोरी परिजनों से फोन पर बात कर जानकारी दी कि मैं वाराणसी में हूं। मामला संज्ञान में आते ही परिजन वाराणसी पहुंच गए उसे साथ में लेते ही इसकी पुलिस को सूचित कर दी। मामले में पुलिस किशोरी से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...