भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहां गांव निवासी 38 वर्षीय बंशीला पाल की शनिवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। वे घर से कुछ ही दूरी पर गए थे कि अचेत होकर गिर पड़े। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने का काम किया। उक्त गांव निवासी राम लखन पाल के बेटे बंशीलाल पाल मुंबई में परिवार के साथ रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। परिवार मायानगरी में ही रह रहा है। एक सप्ताह पूर्व वे घर पर आए थे। शनिवार को किसी काम से वे खेतों की ओर पैदल ही निकले। कुछ दूरी जाने पर अचेत होकर गिर पड़ी। वहां पर मौजूद गांव के लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो परिवार को अवगत कराया गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मौत पहले होने की बात कही। लोगों ने मामले से फोन करक...