भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ककराहीं प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बंधन स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ईओ ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों को रक्षाबंधन पर्व पर प्लास्टिक से बनी राखियों का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया।चेयरमैन जितेन्द्र गुप्ता ने घरों में कचरे के उचित प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को होम कम्पोस्टिंग सहित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। विद्यालय में बच्चों द्वारा स्वच्छता मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पालिका अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित क...