भदोही, अगस्त 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ घरेलू गैस सिलेंड का उपयोग दुकानों पर हो रहा है। घरेलू गैस उपयोग के बावजूद दुकानदारों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रहा है। विभागीय उदासीनता किसी वक्त हादसे का कारण बन सकता है। चाय-पान की दुकान हो या ढाबा-होटल हर तरफ घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कई वर्ष से कस्बे में घरेलू गैस सिलेंड का व्यावसायिक कामों में धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। जिससे घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। शहर के कई होटल संचालक व्यावसायिक गैस कनेक्शन ले रखे हैं। वहां, उनकी खपत हर महीने चार से पांच सिलेंडर की है। मगर होटल संचालक घरेलू गैस का बेखौफ प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग छोटा गैस भरने में भी हो रहा है।

हिंदी हिन्...