भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को छह ब्लॉक क्षेत्र के कुल 12 गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। नामित अधिकारियों ने ग्रामीणों से संग संवाद कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। इस दोरान बाल संरक्षण, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित बच्चों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण की रोकथाम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्यालय से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा अनाथ एवं संरक्षण पर बल दी गई। बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में...