भदोही, जुलाई 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में गो सम्मान दिवस का आयोजन 27 जुलाई रविवार को जिला मुख्यालय पर होगा। इसमें शामिल हुए लोग गो सेवा के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण करेंगे। गौ पूजन संग भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। गो सम्मान आह्वान अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई रविवार को जिला मुख्यालय पर गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे गो पूजन के उपरांत सवा घंटे श्रीराम जय-जय राम का संकीर्तन होगा। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव ने बताय कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय गोवंश के लिए एक समान कानून लागू कराना है। गाय की सेवा के प्रति जन-जन गो गंभीर होना जरूरी है। गो सम्मान दिवस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...