भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने 10 किलो 958 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचने का दावा किया। जिसकी कीमत पांच लाख 47 हजार नौ सौ रुपये आंकी गई है। अफसरों के आदेश पर गुरुवार की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम बबुआपुर, थाना उतराव, जनपद प्रयागराज को रोका गया। जमा तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर के अंदर सफेद पन्नियों में छिपाकर रखा गया कुल 10.958 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित के पास से पुलिस ने स्कूटी, मोबाइल भी बरामद किया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह सोनभद्र में गांजा सस्ते में खरीद कर उसे बेचने का काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...