Bhadoni News: गेट के पास बाइक खड़ी होने से परेशानी
भदोही, जुलाई 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर गेट के पास बेतरतीब ढंग से खड़ी हो रहे बाइकें परेशानी का सबब बन रहे हैं। बाइक खड़ा करने को लेकर आए दिन लोग आपस में विवाद करने को उतारु हो जाते हैं। पार्किंग व्यवस्था न होने से लोग हैरान हो रहे हैं। हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन करने आए भक्त गेट के पास ही बाइक खड़ी कर दे रहे हैं। इससे पैदल आने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाकर वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ी करने की हिदायत दी। बावजूद इसके मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर लोगों में विवाद हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.