भदोही, सितम्बर 15 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर (हाउस टैक्स) जमा कराने को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। शासन से आदेश आते ही नगर पंचायत द्वारा ब्याज वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बकाएदारों को अब 12 फीसदी वार्षिक दर पर ब्याज भी जमा करना होगा। छह माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो आरसी जारी की जाएगी। विभागीय सख्ती से गृहकर बकाएदारों की बेचैनी बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जितना गृहकर बकाया है उसका 12 फीसदी वार्षिक ब्याज दर जोड़कर जमा करना होगा। नगर में करीब 16 सौ ऐसे बकाएदार हैं जो वार्षिक ब्याज दर की श्रेणी में आ रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारी ऐसे बकाएदारों सं संपर्क कर सूचित कर रहे हैं कि बकाया जमा करने के साथ ही ब्याज देने भी प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर दया शंकर ने बताया कि ...