भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों और आश्रम में भोर से ही आस्थावानों का आवागमन शुरू हो गया था। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन संग प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। आश्रम में भी पहुंचे लोग गुरुजनों का पूजन कर उनका स्नेह भरा आशीर्वाद लेते रहे। आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आस्थावान कृतार्थ होते रहे। क्षेत्र के सिंहपुर स्थित राधाा स्वामी धाम पर सुबह से ही भजन-कीर्तन का क्रम शुरू हो गया था। औराई ब्लाक के अर्जुनपट्टी स्थित आश्रम में पहुंचे श्रद्धालु लक्ष्मणदास जी महराज की प्रतिमा पर विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गुरू पूर्णिमा पर आश्रमों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन सुंदरवन स्थि...