Bhadoni News: गायत्री चेतना केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन
भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोहिलांव स्थित गायत्री चेतना क्षेत्र केंद्र में रविवार को नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन किया गया। सरोज भास्कर ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व मां गायत्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि आज की महिलाएं कमजोर नहीं हैं। गायत्री परिवार भदोही की महिला प्रमुख स्नेहलता दुबे ने कहा कि नारी अबला नहीं बल्कि वीर है और गंभीर है। नारी वीरों की जननी और नारी ही शक्ति का सृजन भी है। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि समाज व देश के लिए नारी का योगदान हमेशा अग्रणी रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.