भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां की ओर से बैराखास, ज्ञानपुर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों एवं पशुपालकों को गाजर घास के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही इसके नुकसान के बारे में बताया गया। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. आरपी चौधरी ने कहा कि गाजर घास यानी पार्थेनियम को समूल नष्ट करने के लिए ग्राम सभा स्तर द्वारा एक सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। यह मानव, पशु एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इससे फसल उत्पादन पर करीब 40 फीसदी तक असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- पार्थेनियम के दुष्प्रभाव बताए, नियंत्रण के उपायों पर हुई चर्चा यह खाली स्थानों, अनुपयोगी भूमियों, औद्योगिक क्षेत्रों, बगीचों, पार्कों, स्कूलों, आवासीय क्ष...