Bhadoni News: गड्ढों में तब्दील हुआ लखनों-वेदपुर संपर्क नहर मार्ग
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के वेदपुर से लखनों जाने वाली संपर्क नहर मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। गंदा पानी में आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। दिन में तो किसी तरह राहगीर आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। नहर मार्ग पर बने बडे़-बड़े गड्ढे राहगीरों की दिक्कत बढ़ा दे रहे हैं। क्षेत्रीय जनता की माने तो मरम्मत कार्य के नाम पर विभागीय स्तर से सिर्फ खानापूर्ति की जा जाती है। जिला मुख्यालय जाने वाले लोग भी इसी मार्ग पर चलते हैं। लेकिन विडंबना ही है कि किसी की नजर इस बदहाल मार्ग पर नहीं पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क इतना क्षतिग्रस्त हो गई कि बाइक से चलना दुभर हो जाता है। तेज गति से चलने वाले बाइक सवार गड्ढों में अनियंत्रित होकर गिरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.