भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। यूपी-112 के जवानों ने एक बार फिर एक मवेशी की जान बचाने का नेक काम किया। गहरे गड्ढे में गिरी भैंस को सकुशल बाहर निकाला गया। गुरुवार की रात करीब सवा 11 बजे औराई थाना क्षेत्र के बासदेवपुर निवासी राकेश बिन्द ने यूपी-112 पर सूचना दी। कहा कि उनकी भैंस गहरे गड्ढे/सैप्टिक टैंक में गिर गई है। जानकारी के कुछ ही देर बाद जवान गांव में पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रात में ही भैंस को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम में दीपचन्द्र यादव, स्वतंत्र कुमार और चौधरी यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...