भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के बहद करीब गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क की पटरी पर डंप कचरा व दुर्गंध से होकर ही जिला स्तरीय अधिकारी विकास भवन स्थित कार्यालय में प्रवेश करते हैं, लेकिन किसी की नजर इस तरफ नहीं पड़ता। कांशीराम शहरी आवास में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। कांशीराम शहरी आवास में करीब 1250 परिवार रह रहे हैं। लेकिन विडंबना ही है कि इन लोगों को बेहतर सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोक सड़क की पटरी पर भी मनमाने ढंग से कचरा को फेंक रहे हैं। इधर से गुजरने वालों को उठ रही दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...