भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान करते मिर्गी का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद गंगा घाट पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकला। गंगा से शव निकलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि बारीपुर गांव निवासी 43 वर्षीय झूम्मन कन्नौजिया घाट पर पहुंचा और कपड़ा को धोने लगा। कपड़ा धोने के बाद वह स्नान के लिए गंगा में उतर गया। इस बीच अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और शरीर में कंपन्न होने लगा। घाट के पास खड़े मल्लाहों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह गहरे पानी में समा गया। घाट पर उपस्थित लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्...