भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर, उपरवार गांव निवासी 30 वर्षीय चन्दा देवी पत्नी प्रयागराज बिंद की शुक्रवार की रात उपचार के दौरान अबूझ हाल में मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि चार सितंबर शुक्रवार की शाम महिला खेत में घास काटने गई थी। मृतक महिला के पति ने बताया कि घर आने पर बेचैनी की बात करने लगी थी। जिससे रात महिला की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूर...