भदोही, जुलाई 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर मुहल्ला स्थित खेत में दूषित पानी जमा होने से नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। परेशान हुए नागरिकों ने पानी निकासी कराने की मांग की है। खेत में जमा दूषित पानी से किसान कृषि काम नहीं कर पा रहे हैं। गंदा पानी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। नागरिकों की माने तो करीब पांच वर्ष से चार बीघा से ज्यादा खेत में गंदा पानी जमा हो गया है। घर से निकला दूषित पानी खेत में एकत्रित हो गया है। गंदा पानी भरने के चलते किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नाला के अभाव में मार्ग पर बह रहा दूषित पानी पानी निकासी कराने की मांग बार-बार की जा रही है, लेकिन विडंबना ही है कि नपं प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नपं प्रश...