भदोही, जुलाई 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान खाद्य विभाग की गठित टीम द्वारा की जा रही है। सहायक आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सोमवार की शाम बाबूसराय बाजार से संग्रहित की गई। विभागीय टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय बाजार में सघन जांच चलाया गया। इसमें दो दूध और दो आईस्क्रीम के नमूने संग्रहित किए गए। चारों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार खाद्य नमूने संग्रहित किए कहीं भी दूषित और मिलावटी खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री होता नजर आए तो तत्काल इस...