भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। बैंक खाताधारक को पता नहीं और उसके एकाउंट से एक लाख 85 हजार रुपये दो बार में निकल गए। मामले की जानकारी पर साइबर पुलिस एवं थाने को अवगत कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। चौरी थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद पटेल ने तहरीर थाने में दिया। कहा कि उनका बचत खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया की दरुनहां शाखा में है। उक्त खाते से 11 अगस्त को 98 हजार एवं 12 अगस्त को 60 हजार रुपये समेत कुल एक लाख 58 हजार रुपये निकाले गए। जबकि उसके बाबत ना तो उन्हें कोई ओटीपी आया और ना ही उन्होंने एटीएम से संबंधित जानकारियां किसी से साझा की। बैंक खात से पैसा कटने की जानकारी मैसेज आने के बाद मिली। बैंक अफसरों को इससे अवगत कराया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में...