भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनापुर गांव में नलकूप का क्षतिग्रस्त नाली किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा लाखों खर्च के बावजूद नाली मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। नाली जर्जर होने के साथ ही कई स्थानों पर झाड़ियों से ढंक गई है। ऐसे में करीब दो सौ बीघा धान फसल की सिंचाई पूरी तरह बाधित हो गई है। किसान धान फसल की सिंचाई कैसे करें यह समझ नहीं पा रहे हैं। ऐसे में नाली का मरम्मत न होने से सिंचाई में अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसानों की माने तो मनापुर गांव में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मुहैया कराने को नलकूप लगाया गया था। नलकूप लगाने के साथ ही नाली की निर्माण कराई गई थी। नाली की दो-चार वर्ष में मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रुपया खर्च ...