भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: गोपीगज, हिन्दुस्तान संवाद। जय श्रीराम रामलीला कमेटी सरई पठखानी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कैकेयी कोप भवन, भगवान श्रीराम के वन गमन और चित्रकूट में राम-भरत मिलन का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवादों ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया। मंच पर प्रस्तुत इन मार्मिक दृश्यों को देखकर रामभक्त भावविभोर हो उठे। रामलीला के दौरान कैकेयी कोप भवन का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहां महारानी कैकेयी राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगती हैं। पहले वरदान में भरत को राजगद्दी तथा दूसरे वरदान में भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास देने की मांग की जाती है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: राम वनवास का मार्मिक मंचन देख भावुक हुए दर्शक कैकेयी के इस निर्णय से अयोध्या का राजमहल शो...