भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए कृषि विभाग मृदा स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चला रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 12 हजार मृदा नमूनों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 10 हजार से अधिक मिट्टी के नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की प्रयोगशाला में 76 नमूनों की जांच पूरी हो चुकी है। लक्ष्य के अनुरूप सभी नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। मृदा परीक्षण से यह स्पष्ट होगा कि मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्वों की कमी या अधिकता है। इसके आधार पर किसानों को फसल के अनुसार उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी जाएगी, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी।कृषि विज्ञान केंद...