भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अपना दल कामेरावादी पार्टी की शुक्रवार को इंद्रामिल चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। पार्टीजनों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया। साथ ही विरोध प्रदर्शन की नीति बनी।जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कहा कि 14 जुलाई को किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सूबे की राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा जाएगा। पार्टीजनों से विरोध प्रदर्शन में बड़ी तादात में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने का ऐलान किया था। लेकिन आज सूबे में बीज, खाद और बिजली नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- आज कलेक्ट्रेट पर किसान सभा करेगा आंदोलन इसके कारण खेती अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। सरकारों ने...