भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में शनिवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। इस दौरान अवकाश के बाद भी कुछ विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुजनों की आरती उतार कर विद्यार्थियों ने उनका आशीष लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। शहर के पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उर्फ लल्ला यादव ने गुरुजनों को अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करने का आह्वान किया, ताकि सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके। श्री केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सर्रोई में सह प्रबंधक डा. राहुल उपाध्याय ने भी अध्यापकों को बधाई संग, जिम्मेदारी का एहसास कराया। शहर के सिविल लाइन रोड वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास मना। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा के स्कूलों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्या...