भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में नवरात्रि के महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के साथ ही पूजा पंडालों को भी सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे इस पावन पर्व के लिए देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि हर कोई इस बार भी देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की पूजा कर सके। इस बार बढ़ती निर्माण सामग्री की कीमतों के बावजूद, प्रतिमाओं की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवरात्र के लिए मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार भदोही के सुरियावां, भदोही के साथ ही इस बार कोइरौना क्षेत्र में भी बंगाली मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाओं का निर्म...