Bhadoni News: कालीन के आउटडोर कार्य बंद, रात भर बत्ती गुल
भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। अलनीनों का असर जिले में तीन दिनों से बना हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन तूफान संग बरसात हुई। इसके कारण कालीन के आउटडोर काम बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं, गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि दिन में भी आने-जाने का क्रम बना रहा। उधर, कई स्थानों पर तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ने, टीनशेड गिरने की भी घटनाएं हुईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि समुद्री तूफान के कारण जिले में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में हुई करीब 100 एमएम बारिश गुरुवार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी बरसात का क्रम बना रहा। लेकिन शुक्रवार की रात से ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ बरसात का क्रम शनिवार की रात तक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.