Bhadoni News: करंट लगने से बकरे की मौत, ग्रामीणों में रोष
भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: चौरी। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में करंट लगने से एक बकरे की मौत हो गई है। बांस-बल्ली के सहारे बिजली का तार खींचे जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। लटक रहे जर्जर तार की संपर्क में कोई आया तो अप्रिय घटना होना तय है। बताया जाता है कि अख्तर अहमद का बकरा गांव में ही एक खेत में घास चर रहा था। चरते समय तार लगे बांस-बल्ली के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मोत हो गई। मृत बकरा को देख लोगों ने इसकी सूचना पालक को दी। ग्रामीणों की माने तो जमुआ गांव में करीब एक दर्जन मकान वाले बस्ती में दो सौ मीटर लंबा बांस-बल्ली से तार खींचा गया है। बारिश के दिनों में करंट उतरने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.