भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जौहरपुर गांव में बुधवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव निवासी श्याम कुमारी पत्नी स्वर्गीय श्यामबिहारी यादव अपनी भैंस को चरने के लिए सड़क किनारे छोड़कर गई थीं। इसी दौरान भैंस सड़क के दूसरी ओर स्थित एक विद्युत पोल के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। श्याम कुमारी ने बताया कि वह दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। भैंस की मौत से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन और विद्युत विभाग से आर्थिक सहायता ...