Bhadoni News: कथा के पहले दिन निकली कलश यात्रा
भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमवांमाफी, सुमेरीपट्टी में रविवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य शरद कृष्ण जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कथा के प्रेषक सुरेन्द्र प्रताप मिश्र ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से हरि इच्छा तक चलेगी। कथा का समापन दो अक्टूबर को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.