Bhadoni News: कचरा डंप करने वाले नौ दुकानदारों को नोटिस जारी
भदोही, नवम्बर 22 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक स्थलों पर कूडा-कचरा फेंकने वालों के प्रति नगर पंचायत की सख्ती बढ़ती जा रही है। सुरियावां नगर स्थित बाईपास चौराहा के पास मनमाने ढंग से कचरा डंप करने पर ईओ सुजीत कुमार ने नौ दुकानदारों को शनिवार की शाम नोटिस जारी की है। हिदायत दिया कि निर्धारित स्थलों पर कचरा डंप होने की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। नोटिस मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत सुरियावां में कुल 13 वार्ड हैं। नगर में कुल वोटरों की संख्या करीब 18 हजार है। जबकि कुल आबादी 50 हजार से ज्यादा है। नगर स्थित बाईपास चौराहा, सुरियावां थाना परिसर के पास एवं सब्जी मंडी के समीप मनमाने ढंग से कचरा डंप करने का मामला संज्ञान में आया था। चेयरमैन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.