भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के कई थानेदारों, चौकियां के प्रभारियों के साथ ही जवानों का पुलिस अधीक्षक ने तबादला किया है। संबंधित ने अपने कार्यक्षेत्र में पहुंच कर जिम्मेदारी भी ली है। उनके कार्यकाल में दूसरी बार तबादला एक्सप्रेस चला है। हालांकि कुछ प्रभारी लंबे समय से जो डटे हैं, इस बार भी बच गए। जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस सेल, राम बहादुर चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, राम दुलार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी आयोग सेल, अरविदं कुमार चौहान को निरीक्षक अपराध थाना भदोही, बुद्धि सागर को अपराध थाना भदोही से अपराध थाना सुरियावां, भारत भूषण सिंह चौकी प्रभारी कस्बा को पुलिस लाइन, संतोष कुमार को पुलिस लाइन से गोपीगंज थाना, बृजेश कुमार राय को ऊंज थाने से चौकी प...