Bhadoni News: एसपी ने किया जवान को निलंबित
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संज्ञान लिया। वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में पुलिस कर्मी श्याम नारायण यादव को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि ज्ञानपुर कोतवाली पर पहुंची एक पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय उक्त जवान श्याम नारायण यादव ने अनाप-शनाप बका था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने श्यामनारायण यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.