भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के मरीजों एवं तीमारदारों को सफेद रक्त एवं एलाईजा टेस्ट के लिए गैर जनपदों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में शासन से आई मशीन धूल फांक रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही शासन से आई टीमों ने निरीक्षण भी किया। लेकिन सुविधा अभी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में गत वर्षों में ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट को ब्लड बैंक के सामने लगाने का काम शुरू किया गया था। काम पूरा हो गया, मशीन भी लगी है। लेकिन यूनिट का संचालन अभी तक नहीं कराया जा सका। इसके कारण मरीजों एवं तीमारदारों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया था कि डेंगू मरीजों ...