Bhadoni News: एमडीएमए पाउडर एवं गांजा की जिले में बिक्री धड़ल्ले से
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में ड्रग माफियाओं का नेटवर्क दिन-ब-दिन सशक्त हो रहा है। पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी आए दिन एमडीएमए नशीले पाउडर एवं गांजा की बिक्री हो रही है। छोटी मछलियों को तो पुलिस जेल भेज दे रही है, लेकिन सफेदपोशों पर हाथ डालने से कतराती है। इतना ही नहीं, मिली भगत की भी चर्चाएं हैं। जिले के सुरियावां, भदोही, मोढ़ एवं कोइरौना तक सफेद पाउडर के कारोबारियों का नेटवर्क सक्रिय है। जौनपुर जिले के बार्डर का वह फायदा भी उठाते हैं। एमडीएमए यानी 'व्हाइट पाउडर' की बार-बार बरामदगी ने भी पुलिस की कार्रवाई के अगले चरण पर सवाल खड़ा कर दिया है। इतना ही नहीं, गांजा तस्कर भी सक्रिय हैं। तस्करों की नजर युवाओं एवं किशोरों पर होती है। फोन करने के बाद संबंधित के पास वे पाउडर को पहुंचाने का काम करते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.