भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी के आरोपों में एक वाहन को सीज किया। साथ ही 250 दो पहिया तथा 41 चार पहिया सहित कुल 291 वाहनों का चालान। लगे हाथ तीन लाख उनसठ हजार एक सौ रूपये का समन किया गया। ऊंज थाने की पुलिस ने नौधन से दो, पिल्खुना से एक, सुरियावां ने अटल चौराहा से चार लोगों के साथ ही कुल सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: छह वाहन सीज, 3.13 लाख रुपये का समान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...