Bhadoni News: एक वाहन सीज, 120 वाहनों का चालान
भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में एक वाहन को सीज कर दिया। जबकि सौ दो पहिया एवं 19 चार पहिया सहित कुल 120 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ एक लाख ग्यारह हजार छह सौ रूपये का समन किया गया। कोइरौना थाने के एसआई काशीनाथ यादव ने वारंटी हरिरामपुर से गिरफ्तार किया। उधर, कोइरौना पुलिस ने बाजार से एक, भदोही ने रजपुरा से तीन, शहर के गोरियाना से दो, जलालपुर से एक व्यक्ति के साथ ही कुल सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.