भदोही, अगस्त 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बारिश के दिनों में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर रहना बड़ी बात हो गई है। एक घंटे भी जमकर बरसात हो जाए तो दुकानों में पानी घुसने लगता है। बालीपुर मुहल्ले में भी रहने वालों को जलजमाव से निजात नहीं मिल पा रहा है। दुकानों में पानी घुसने से हजारों का नुकसान भी होता है। नाला निर्माण के नाम पर लाखों खर्च के बावजूद जलजमाव से निजात न मिलना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। दुर्गागंज त्रिमुहानी स्थित दुकानदारों की माने तो एक घंटे भी जमकर बरसात हो जाए तो चारों तरफ जल जमाव हो जाता है। हालांकि दो से तीन घंटे में पानी नाला के सहारे निकल जाता है। लेकिन तेज बरसात होने का क्रम एक घंटे तक चलता रहा तो दुकानों और मकानों में पानी घुसना तय है। लाखों खर्च के बावजूद पानी निकासी का उचित इंतजाम न होना परेशानी का सबब बना ...